Home विदेश कोल थॉमस एलन ने मचाया हड़कंप, कई हथियारों के साथ पकड़ा गया...

कोल थॉमस एलन ने मचाया हड़कंप, कई हथियारों के साथ पकड़ा गया संदिग्ध

4
0

वॉशिंगटन

वाइट हाउस के हिल्टन होटल में आयोजित करेंस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान जो कुछ हुआ उससे 45 साल पुरानी यादें फिर ताजा हो गईं। पत्रकारों के लिए आयोजित किए गए इस डिनर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कैबिनेट के सीनियर नेता मौजूद थे। उसी सयम बैंक्वेट के बाहर एक हथियारोंसे लैस 31 साल के युवक ने गोलीबारी शुरू कर दी। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत ट्रंप समेत सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उधर हमलावर को दबोच लिया गया। इस होटल में यह अपनी तरह की कोई पहली घठना नहीं है। 45 साल पहले भी एक राष्ट्रपति के साथ ऐसा ही हो चुका है।

इसी होटल के बाहर रोनाल्ड रीगन पर भी हुआ था हमला
अमेरिका के इतिहास में कई राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है। वहीं रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला किया गया था। 1981 में वह वॉशिंटन हिल्टन से बाहर निकले ही थे की एक शख्स ने उनपर गोलियां चला दीं। एक गोली उनके सीने में जा लगी। उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा। उनकी जान बचा लगी गई थी। एफबीआई की आर्काइव के मुताबिक जॉन हिंकली जूनियर ने 6 गोलियां दागी थीं।

होटल से सीधे एलिवेटर के जरिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। इस हममले में उनके साथ मौजूद सीक्रेट सर्विस के एजेंट भी घायल हो गए थे। 45 साल बाद फिर हिल्टन होटल में वैसा ही वाकया देखने को मिला। हालांकि इस बार कोई घायल नहीं हुआ। हमलावर को को मैग्नेट स्कैनिंग के दौरान बैंक्वेट में जाने से रोक दिया गया था और उसने वहीं फायरिंग शुरू कर दी।

होटल की सुरक्षा रहती है चुस्त
वॉशिंगटन होटल की काफी सुरक्षा रहती है। आम तौर पर यहां समान्य गेस्ट भी आते हैं लेकिन बालरूम में सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ऐसे में इसकी खास सुरक्षा रहती है। डिनर के कार्यक्रम के चलते इस होटल को आम लोगों के लिए दोपहर 2 बजे से रात के 8 बजे तक बंद कर दिया गया था। बालरूम में उस वक्त 2300 गेस्ट मौजूद थे। सभी अतिथियों को भी कई चरणों की सुरक्षा को पार करके आना था।

दहशत का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों  ने बताया कि गोलीबारी के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी थी, लेकिन किसी भी खास मेहमान के घायल होने की खबर नहीं है। हमले के पीछे के मकसद की अभी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हैं।

कई हथियारों से लैस था हमलावर
वाइट हाउस ने पुष्टि की है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।। कानून प्रवर्तन सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध हमलावर की पहचान कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। वह 31 वर्ष का है और कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है। उसके पास से एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद हुआ है। शुरुआती जांच के अनुसार, हमलावर उसी होटल में ठहरा हुआ था, जहां कार्यक्रम आयोजित था। इसी वजह से वह सुरक्षा के बाहरी घेरे को पार करने में सफल रहा। राष्ट्रपति ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की बहादुरी की प्रशंसा की है और कहा है कि सुरक्षाबलों ने बहुत ही 'तेजी और निडरता' से काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here