Home खेल Youth Olympics 2026: भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, दो गोल्ड के साथ...

Youth Olympics 2026: भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, दो गोल्ड के साथ मेडल टैली में 16वें स्थान पर पहुंचा भारत

1
0

डकार 
 यूथ ओलंपिक 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. गुरुवार को एल. अंबेडकर मेईतेई ने पुरुषों के 50 किग्रा फाइनल में आयरलैंड के जुबानी क्रिस्टियन को कड़े मुकाबले में हराकर भारत के लिए गोल्ड मेडल का खाता खोला. वहीं, महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में गुंजन ने अल्जीरिया की बेनसालाह बौथैना को हराकर यूथ ओलंपिक में दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया. इसके साथ वह इन खेलों में मुक्केबाजी में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला बन गईं। 

इसके अलावा यह पहली बार है जब भारत ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है. भारत ने 2018 यूथ ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीते थे, जिनमें से दो शूटिंग में और एक कुश्ती में मिले थे. डकार में होर यूथ ओलंपिक 2026 में भारत ने अब तक दो गोल्ड, तीन सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. जिससे पो तालिका में 58वें स्थान से उछलकर 16वें स्थान पर पहुंच गया है। 

ये भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2010 में सिंगापुर में हुए यूथ ओलंपिक में दो भारतीय मुक्केबाजों ने मेडल जीते थे. शिवा थापा ने पुरुषों के 54 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि विकास कृष्णन ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। 

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा, 'यह भारतीय मुक्केबाजी और भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. यूथ ओलंपिक खेलों में दो गोल्ड मेडल जीतना, और इसके साथ ही डकार 2026 में भारत का गोल्ड मेडल का खाता खुलना, इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है. यूथ ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी में ये भारत का अब तक का पहला गोल्ड मेडल है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here