Home विदेश पाकिस्तान के कराची में 6 जगहों पर हिंसक फायरिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर...

पाकिस्तान के कराची में 6 जगहों पर हिंसक फायरिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

42
0

इंदौर

भारत के परोड़ी देश पाकिस्तान के शहर कराची में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। 6 जगहों पर फायरिंग में 4 लोगों के मौत की खबर आ रही है। फायरिंग की घटनाएं शनिवार की बतायी जा रही है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि कुछ लूटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कराची शहर में लूटपाट के इरादे से कई जगहों पर फायरिंग की गई है। शहर के इकबाल मार्केट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एलपीजी की दुकान पर लूटपाट के दौरान फायरिंग हुई। जिसमें दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान दुकानदार ने अपनी जान बचाने के लिए लुटेरों के हाथ से बंदूक छीन ली और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इसमें लुटेरे को भी गोली लगी।

फायरिंग की दूसरी घटना कराची शहर के शेरपाओ इलाके में हुई, यहां एक व्यक्ति को सरेआम गोली मार दी गई। व्यक्ति अपनी बाइक पर जा रहा था। इस दौरान दो लोगों ने उसका पिछा किया और बीच सड़क उसके सिर पर 3 गोलियां दाग दी। उस व्यक्ति की भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के एनकाउंटर में एक की मौत
कराची में मलिर में बकरा पीरी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान अपराधी को गोली लगी और उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि मृतक एक पेशेवर लुटेरा था, एसएसपी के अनुसार मृतक काठीवाड़ी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और गैंग-वॉर में भी शामिल था।

महिला को मारी गोली
इसके अलावा, कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट सेंटर में भी गोली बारी हुई। यहां एक महिला को गोली मार दी गई। महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक अन्य स्थान पर फायरिंग में मजदूर को गोली लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की ओर से इन सभी मामलों को लेकर जानकारी दी गई है। लेकिन पाकिस्तान में इस तरह की सरेआम हत्याएं और गोलीबारी की घटनाएं तो आम हो गई हैं। पड़ोसी देश में सूरक्षा और व्यवस्था की बदहाली की प्रमाण हैं। एक ही शहर के 6 जगहों पर गोलीबारी और 4 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here