Home राज्य बिहार में 1 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार में 1 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

89
0

पटना

बिहार की किशनगंज जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपए के हेरोइन के साथ महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले के सभी थानाध्यकों को जांच अभियान एवं रोको टोका अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसी दौरान नगर थाना पुलिस ने किशनगंज बस स्टैंड -रेलवे स्टैंड रोड के समीप संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके थैले में ड्रग (हेरोइन) बरामद किया। पकड़े गए दो आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो वे घबरा गए। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं देने पर युवकों को थाना लाया गया।

उत्तरप्रदेश ले जाने की फिराक में थे
कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान बलीराम चौरसिया पिता इंद्रदेव चौरसिया शिवरामपुर बलिया (उत्तरप्रदेश), वहीं महिला ललिता देवी पति नरेश पासवान थाना कांटी, मुजफ्फरपुर के रूप में की गई है जो मणिपुर से किशनगंज के रास्ते उत्तरप्रदेश ले जाने की फिराक में थे। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिकेज का पता लगाया जा रहा है। इस पूरे गिरोह पर जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। मामले को लेकर नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here