Home राज्य झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ 22 नवंबर को, उत्कृष्ट विधायक होंगे सम्मानित

झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ 22 नवंबर को, उत्कृष्ट विधायक होंगे सम्मानित

6
0

रांची
 इस वर्ष झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि दिन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक एवं बेहतर कार्य करनेवाले विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है, जिसकी बैठक 20 नवंबर को अपराह्न 12:30 बजे स्पीकर के कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में होगी। चयन समिति में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक स्टीफन मरांडी, रामचंद्र सिंह, सुरेश पासवान तथा वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार सदस्य बनाए गए हैं।

विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सदस्य सचिव बनाए गए हैं। चयनित विधायक को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट विधानसभा कर्मियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

22 को झारखंड विधानसभा का वर्षगांठ समारोह, सीएम को आमंत्रण
झारखंड विधानसभा की 26 वीं वर्षगांठ पर 22 नवंबर को विधानसभा परिसर में समारोह होगा। विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने बुधवार को झराखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्हें वर्षगांठ समारोह में सम्मिलित होने के लिए विधिवत आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here