Home राज्य राजधानी में दहशत: पटना में युवक को सरेआम गोलियों से भूना, इलाके...

राजधानी में दहशत: पटना में युवक को सरेआम गोलियों से भूना, इलाके में हड़कंप

112
0

पटना

राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सावन के दूसरे सोमवार को हुई, जब श्रद्धालु धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त थे और आम लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में लगे हुए थे।

मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो पटना के जक्कनपुर में एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता था। वह मूल रूप से गांव में सुरक्षा का काम भी देखता था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन की संख्या में आए अपराधियों ने पेशेवर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बिना किसी बहस या विवाद के सीधे सिर और सीने पर गोलियां दाग दीं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद की है। सिटी एसपी भानु प्रताप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी निजी रंजिश या पूर्व विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि मृतक किसी जाल में फंसा हो या उसे किसी टकराव की पहले से आशंका हो। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और विभिन्न एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here