Home मध्य प्रदेश युवती की मौत से मांडू में तनाव, मुख्य चौराहे पर शव रखकर...

युवती की मौत से मांडू में तनाव, मुख्य चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन; तीन पर केस दर्ज

20
0

धार

 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद गुरुवार को मांडू में आक्रोश फूट पड़ा। स्वजन और ग्रामीण शव लेकर मुख्य चौराहे पर पहुंचे और उसे रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि युवती को प्रताड़ित करने के आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर स्वजन माने और जाम समाप्त किया।

दरअसल, मामला मांडू के वार्ड नंबर 12, जामनिया का है। मृतका सोनाली पुत्री शिवराम (18) ने 23 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे धार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 28 अक्टूबर की रात उसकी मौत हो गई। गुरुवार को घटना से नाराज स्वजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here