Home राज्य तेज हवाओं और बारिश से हिली दिल्ली, मौसम विभाग ने बताया आगे...

तेज हवाओं और बारिश से हिली दिल्ली, मौसम विभाग ने बताया आगे क्या होगा

112
0

नई दिल्ली 
दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही आज शाम के समय आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी थी और येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 28 जून की शाम को दिल्ली में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर रात में आंधी तूफान आ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इसके बाद 29 जून को भी शाम और रात को आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक के लिए भी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। 30 जून और एक जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और 25-26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि 2 जुलाई को ये 35 और 27 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here