Home राज्य शिवा शर्मा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने...

शिवा शर्मा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने नागपुर से पकड़ा

11
0

 लखनऊ /नागपुर 

यूपी की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. श्रद्धा दुबे को नागपुर से पुलिस ने पकड़ा. नागपुर पुलिस के सूत्रों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. वह कई दिनों से फरार थी. पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। 

नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम, यूपी पुलिस के साथ मिलकर कल रात से काम कर रही थी और अब उन्होंने श्रद्धा दुबे को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है. उसे नागपुर-वर्धा रोड पर गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है. गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, और रिमांड की कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे यूपी ले जाया जाएगा। 

लखनऊ और वाराणसी एसटीएफ की ओर से नागपुर में श्रद्धा का लोकेशन मिलने के बाद कार्रवाई की गई। नागपुर से गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा दुबे चर्चा में आ गई है। रेस्टोरेंट संचालक शिव शर्मा की श्रद्धा दुबे के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत का मामला सामने आया था। इस मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर को आरोपी बनाया गया है। तीनों पर लखनऊ पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

इससे पहले श्रद्धा दुबे ने बातचीत में अपनी सफाई देते हुए दावा किया है कि शिवा शर्मा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी. उसने शिवा के कर्ज में डूबे होने को इसकी वजह बताते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से उसकी बेगुनाही सामने आ जाएगी. श्रद्धा ने घटना में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है. हालांकि, उसके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here