Home खेल उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़ा रोबोट, 9.39 सेकंड में 100 मीटर...

उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़ा रोबोट, 9.39 सेकंड में 100 मीटर पूरा कर रचा इतिहास

10
0

नई दिल्ली
अगर बात दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाले शख्स की होगी तो हर किसी के जेहन में जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट का नाम आएग। बोल्ट की रफ्तार ऐसी थी कि उनके आस-पास आना भी किसी भी धावक के लिए बड़ी बात होती थी। 2009 में बोल्ट ने 100 मीटर में सबसे कम समय निकाला था जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को कोई इंसान तो अभी तक तोड़ नहीं पाया। हां, रोबोट ने तोड़ दिया है।

ये हैरान करने वाली बात हो सकती है, लेकिन हकीकत है। रोबोट ने बोल्ट के 100 मीटर के रिकॉर्ड को सेकेंट्स में तोड़ दिया। बात इस समय चीन में हो रहे 'वर्ल्ड ह्यूमनाइड रोबॉट गेम्स' के दूसरे संस्करण की है। पांच दिन के इन गेम्स में रोबोट्स के बीच 100 मीटर की रेस हुई और बोल्ट का रिकॉर्ड भी टूट गया।

तियानझुओ टीम के रोबोट ने किया कमाल
ये इंसानों की दुनिया में मुमकिन नहीं हो रहा था, लेकिन टेक्नोलॉजी की दुनिया में रोबोट ने इतिहास रच दिया। इस रोबोट को तैयार किया है सिंहुआ यूनिवर्सिटी के तियानझुओ नाम की टीम ने। इस टीम द्वारा बनाए गए ह्यूमनाइड रोबॉट ने 100 मीटर की रेस को सिर्फ 9.39 सेकंड में पूरी कर लिया जबकि बोल्ट ने साल 2009 में इतनी दूरी तय करने के लिए 9.58 सेकेंड लिए थे। उन्होंने ये रिकॉर्ड अगस्त 2009 में जर्मनी के बर्लिन में खेली गई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था।

पिछले साल भी इस प्रतियोगिता में रोबोट्स की 100 मीटर रेस कराई गई थी जिसमें बेस्ट टाइम 21.50 सेकंड का था। इस बार टेक्नोलॉजी ने तरक्की की और रोबोट ने पिछली बार की तुलना में आधे समय से भी कम में रेस पूरी कर ली।

हाई जंप में भी बनाया रिकॉर्ड
रोबोट ने सिर्फ 100 मीटर की रेस में ही रिकॉर्ड नहीं बनाया बल्कि हाई जंप में भी ये काम किया। तिएनकुंग ने हाई जंप में 2.88 मीटर की छलांग मारते हुए रिकॉर्ड बना दिया। इंसानों में हई जंप का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 2.45 मीटर का है। बीजिंग में चल रहे इन खेलों में कुल 16 देशों की 666 टीमें हिस्सा लेने आई हैं जिनके कुल 2,056 रोबोट अपनी तकनीकी काबिलियत दिखा रहे हैं। इन खेलों में 51 इवेंट्स में कुल 1,301 मुकाबले खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here