Home छत्तीसगढ़ धार्मिक आयोजन: रामभद्राचार्य 25 से 31 अक्टूबर तक करेंगे गौरेला पेंड्रा मरवाही...

धार्मिक आयोजन: रामभद्राचार्य 25 से 31 अक्टूबर तक करेंगे गौरेला पेंड्रा मरवाही में कथा

89
0

गौरेला पेंड्रा मरवाही

तुलसी पीठाधीश्वर , जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में दिव्य आगमन हुआ। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा, जयघोष और भक्ति भाव से उनका स्वागत किया।

कोरबा में श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत जब महाराज श्री चित्रकूट वापसी के मार्ग में पेंड्रा पहुंचे, तो उनके दर्शन की सूचना पाकर हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा नगर “जय श्रीराम” और “जय गुरुदेव” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की प्रबल भक्ति और आग्रह को देखकर महाराज ने पेंड्रा में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा कहने का दिव्य आश्वासन दिया। इस पावन आयोजन की पुष्टि हेतु उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here