Home राज्य दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, लोगों ने ली राहत की...

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस

66
0

नई दिल्ली
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की खबर सामने आई है। एनसीआर के कई हिस्सों में हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान गिरने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। बीते दिन मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि रविवार को शहर के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान लगाया था।

कल राजधानी दिल्ली का मौसम अचानक बदल गया था। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश देखी गई थी। इसके साथ ही आने वाले दिनों के लिए बारिश के संकेत भी जारी कर दिए गए थे। मौसम विभाग ने 29 जून के लिए आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए अलर्ट भी जारी किए गए थे। आपको बताते चलें कि 30 जून से लेकर 2 जुलाई तक के लिए भी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की जा चुकी है।

आज 29 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा तथा पूरी दिल्ली के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। इस प्रकार, इसने 08 जुलाई (पूरे भारत को कवर करने की सामान्य तिथि से 9 दिन पहले) की तुलना में 29 जून, 2025 को पूरे देश को कवर कर लिया है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here