Home राज्य बारिश बनी जानलेवा: झारखंड में स्कूल की छत गिरने से एक की...

बारिश बनी जानलेवा: झारखंड में स्कूल की छत गिरने से एक की मौत

69
0

रांची

झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी के पिस्का मोड़ इलाके में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए अभियान जारी है। सुखदेव नगर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, “एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमें सूचना मिली थी कि एक और व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है, जिसके बाद हमने बचाव अभियान के लिए अपनी टीम भेजी है।”

कुमार ने बताया कि मृतक एक बुजुर्ग व्यक्ति है। वह हादसे के समय स्कूल के बरामदे में सो रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। झारखंड में पिछले कई दिन से भारी बारिश हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here