Home राज्य पुलिस- अपराधी आमने-सामने: विकास सिंह कुशवाहा घायल, गोपालगंज में मुठभेड़

पुलिस- अपराधी आमने-सामने: विकास सिंह कुशवाहा घायल, गोपालगंज में मुठभेड़

72
0

गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। वहीं इस दौरान पुलिस की गोली लगने से कुख्यात बदमाश विकास सिंह कुशवाहा घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर ज़िले के मांझागढ़ थाना अंतर्गत जलालपुर गांव में  ईंट भट्ठा के पास किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है।  सूचना के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस की घेराबंदी देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास सिंह कुशवाहा के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार किया और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो खोखा और दो जिंदा करतूत बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

हत्या समेत कई मामलों में था वांछित
बताया जा रहा है कि विकास सिंह कुशवाहा के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, धर्मपरसा गांव में आभूषण दुकान में हुई लूटपाट का मुख्य आरोपी है। वह लूट, रंगदारी और हत्या की वारदातों का मुख्य आरोपी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here