Home राज्य पार्टी में घमासान: उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ विधायक रामेश्वर महतो की खुली...

पार्टी में घमासान: उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ विधायक रामेश्वर महतो की खुली चुनौती

58
0

पटना 
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में भी दरार पड़ती नजर आ रही है। दरअसल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM के विधायक के सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की सियासत में हड़कंप मचा दिया। दरअसल रामेश्वर महतो ने फेसबुक पोस्ट की। उनकी यह पोस्ट पार्टी के साथ चल रही उनकी नाराजगी का संकेत दे रही है। 

"नीयत धुंधली और स्वार्थ की राजनीति…"
रामेश्वर महतो ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और दृढ़ नीति से मिलती है। जब नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाए और नीतियाँ जनहित से अधिक स्वार्थ की दिशा में मुड़ने लगें, तब जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं रखा जा सकता। आज का नागरिक जागरूक है—वह हर कदम, हर निर्णय और हर इरादे को बारीकी से परखता है।

सूत्रों के मुताबिक, रामेश्वर महतो को उम्मीद थी कि उन्हें नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद मिल सकता है। लेकिन कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया। इसके बाद से ही रामेश्वर महतो नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं उनकी पोस्ट ने अटकलें तेज कर दी है।  हालांकि इस बयान पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here