Home छत्तीसगढ़ कार्यालय शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों को मिलेगी पंजीयन...

कार्यालय शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों को मिलेगी पंजीयन सेवाओं की सुविधा

6
0

रायपुर

भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक  अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ

धमतरी जिले की भखारा तहसील को पंजीयन सेवाओं के विस्तार की नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त एवं पंजीयन मंत्री  ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में प्रदेश में पंजीयन सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुरूद विधायक  अजय चंद्राकर ने आज भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। विधायक  चंद्राकर ने कहा कि जिले में पंजीयन सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को पंजीयन संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।

*73 गांवों के नागरिकों को मिलेगा लाभ*

यह प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय है। इसके शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों के नागरिकों को पंजीयन संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। अब उन्हें इन कार्यों के लिए दूरस्थ कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

* कैलाश साहू ने कराया पहला पंजीयन*

शुभारंभ अवसर पर रायपुर निवासी  कैलाश साहू ने पहला विक्रय विलेख पंजीयन कराया। इसके साथ ही नामांतरण की प्रक्रिया भी तत्काल पूरी की गई। पंजीयन के बाद विधायक  चंद्राकर ने उन्हें बी-1 और खसरा की प्रति प्रदान की।  साहू ने पंजीयन प्रक्रिया में मिली सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि भखारा में कार्यालय शुरू होने से लोगों को पंजीयन के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

जिला पंजीयक  आशु अग्रवाल ने कहा कि नए उप पंजीयक कार्यालय से क्षेत्रवासियों को घर के नजदीक पंजीयन संबंधी सेवाएं मिलेंगी। इससे जिला मुख्यालय या दूरस्थ कार्यालयों तक बार-बार जाने की जरूरत कम होगी और नागरिकों के समय एवं श्रम की बचत होगी।

इस अवसर पर भखारा-भठेली नगर पंचायत अध्यक्ष मती ज्योति हरख जैन, कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here