Home मध्य प्रदेश मगरमच्छ का अवशेष समझकर लोग कर रहे पूजा, जांच में सामने आया...

मगरमच्छ का अवशेष समझकर लोग कर रहे पूजा, जांच में सामने आया 65 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा

3
0

 रायसेन

 मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की नर्मदा घाटी फिर प्रागितिहास को लेकर सुर्खियों में है। यहां के देवरी क्षेत्र के पतई गांव में नर्मदा नदी के किनारे मिट्टी में दबी दांतों वाले विशाल जबड़े की संरचना मिली है। जबलपुर स्थित गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के भूविज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख एवं जीवाश्म विशेषज्ञ डॉ. वीके खन्ना ने मौके पर पहुंचकर जीवाश्म की जांच की। उन्होंने दांतों की बनावट के आधार पर इसे विलुप्त हो चुके प्राचीन हाथी मैमथ या स्टेगोडॉन का जीवाश्म बताया है, जिसकी उम्र लगभग 65 लाख वर्ष आंकी गई है।

ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-अर्चना, प्रशासन ने लगाया 24 घंटे पहरा

मंगलवार को गांव के कुछ बच्चे नर्मदा नदी में स्नान के दौरान किनारे की मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान सफेद दांतों वाली विशाल आकृति दिखी, जिसका करीब डेढ़ से दो फीट हिस्सा जमीन के ऊपर नजर आ रहा है।

विशेषज्ञ इसे प्रागितिहास काल से जोड़कर हाथी का जबड़ा मान रहे हैं, वहीं स्थानीय ग्रामीण इसे मां नर्मदा की सवारी मगरमच्छ का अवशेष मानकर वहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं। एसडीएम अंकित कुमार जैन ने बताया कि जीवाश्म की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराने के साथ ही 24 घंटे पहरा लगा दिया है। यह जीवाश्म यहां से हटाया नहीं जा सकता। विशेषज्ञों को यहीं आकर इसकी जांच और अध्ययन करना होगा।

डायनासोर से लेकर आदिमानव तक के प्रमाण

बता दें कि नर्मदा घाटी पतई क्षेत्र के सिद्धनाथ घाट पर वर्ष 2011 में भी क्रिटेशियस युग के उड़ने वाले टाइटनोसॉरस डायनासोर के दो अंडे और कंकाल के हिस्से मिल चुके हैं। सिड्रा आर्कियोलॉजी एनवायरनमेंट के अधिकारी वसीम खान और उनकी टीम ने यहां 25 फीट लंबे डायनासोर के अवशेष व प्राचीन साइकस पौधों के जीवाश्म मिलने का दावा किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here