Home राज्य मौसम विभाग की तरफ से झारखंड में बारिश को लेकर दी चेतावनी,...

मौसम विभाग की तरफ से झारखंड में बारिश को लेकर दी चेतावनी, तेज हवाओं के साथ भारी होगी बारिश, येलो अलर्ट

79
0

रांची
मौसम विभाग की तरफ से झारखंड में बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन व वज्रपात तथा तेज हवाओं की भी आशंका जताई गई है।

पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट
रांची मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में अच्छा खासा पड़ने वाला है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जाएगा। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में  पांच दिनों यानी 8 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग,धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़, खूंटी, रामगढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग की तरफ से झारखंड में बारिश को लेकर दी चेतावनी, तेज हवाओं के साथ भारी होगी बारिश
इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिस कारण प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने के लिए कहा गया है। खेतों में काम करने वालों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here