Home मध्य प्रदेश दिल्ली स्थित मप्र भवन में 22 अगस्त को सुरमयी सांस्कृतिक संध्या, भरतनाट्यम...

दिल्ली स्थित मप्र भवन में 22 अगस्त को सुरमयी सांस्कृतिक संध्या, भरतनाट्यम होगा मुख्य आकर्षण

96
0

भोपाल 

मध्यप्रदेश के मधुर लोक सुरों की प्रस्तुति के तहत ‘सुरमयी सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन 22 अगस्त 2025 को मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस अवसर पर नृत्य कलाकार लता सिंह मुंशी एवं समूह द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति से सजे इस कार्यक्रम में स्वरबद्ध और भावपूर्ण लोक संगीत की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। यह आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, म.प्र. शासन और आवासीय आयुक्त, म.प्र. भवन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय शाम 6:30 से 7:30 बजे तक निर्धारित है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here