Home राज्य बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ी, 97 लाख से...

बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ी, 97 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ

9
0

पटना
बिहार के लाखों बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजे हैं.

राज्य सरकार की ओर से यह राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी गई है. इसमें वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं.

हर महीने 10 तारीख को मिलेगी पेंशन राशि
सरकार ने पेंशन भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खाते में भेजने की व्यवस्था की गई है. सरकार का कहना है कि समय पर पेंशन मिलने से बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहारा मिलेगा.

400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये हुई पेंशन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाभार्थियों को 400 रुपये दिए जाते थे. अब इस राशि को बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है.

सीएम ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है.

छूटे हुए लाभार्थियों को भी जोड़ा जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अभी तक योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी जोड़ा जा रहा है. पंचायत स्तर पर होने वाली बैठकों में इसकी जानकारी जुटाई जाएगी. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को समय पर राशि उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल
राज्य सरकार का कहना है कि पेंशन राशि बढ़ाने और समय पर भुगतान की व्यवस्था से लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा. सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित न रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here