Home राज्य राशन सिस्टम में बड़ा बदलाव: झारखंड में PDS से मिलेंगे LPG, पेट्रोल...

राशन सिस्टम में बड़ा बदलाव: झारखंड में PDS से मिलेंगे LPG, पेट्रोल और केरोसिन

6
0

रांची.

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और अशांति के माहौल के बीच भारत में एलपीजी सिलिंडर को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि सरकार का दावा है कि सिलिंडर की कोई दिक्कत नहीं है। इसके बावजूद भी लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और यदि कोई दिक्कत आ रही है तो इसके लिए झारखंड सरकार के स्तर से नियंत्रण कक्ष और काल सेंटर की शुरूआत की गई है।

सिलिंडर के सूचारू आपूर्ति को लेकर यदि किसी को परेशानी या दिक्कतें आती हैं तो वह खाद्य, सावर्जनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के काल सेंटर नंबर 1967 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी धनबाद पंकज कुमार ने बताया कि व्यवसायिक और घरेलू सिलिंडर के साथ ही पेट्रोल और किरासन तेल से संबंधित मामलों की भी शिकायत उपरोक्त नंबर पर की जा सकती है। यह कंट्रोल रूम हर दिन सुबह आठ से रात आठ बजे तक काम करेगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

पीडीएस से मिलेगा किरासन तेल
पूरे झारखंड राज्य में 9,72,000 लीटर किरसान तेल का वितरण किया जाना है। यह वितरण जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से होगा। धनबाद जिले में 72000 लीटर किरासन तेल दिया जाएगा। इसको लेकर जिला आपूर्ति विभाग ने अपनी मांग राज्य सरकार को भेज दिया है। किरासन तेल का फ्री वितरण नहीं होगा। संभावना है कि अगले हफ्ते से किरासन की आपूर्ति होने लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here