Home छत्तीसगढ़ दशहरा मेले से पहले बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 पेटी शराब...

दशहरा मेले से पहले बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 पेटी शराब पकड़ी

30
0

जगदलपुर.

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर 5 लाख से ज्यादा की अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसे दशहरा मेले में बेचने की तैयारी थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी में पकड़ाया 5.6 लाख का शराब
यह पूरा मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा में छापेमारी की। इस दौरान 75 पेटी मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब में गोवा व्हिस्की की 3 हजार 750 बोतलें शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपये बताई गई है।

दशहरा मेले में बेचने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी दुलगो कवासी शराब को दशहरा मेले में बेचने के लिए घर में जमा करके रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ बस्तर पुलिस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश कर
रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here