Home राज्य बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 जिलों के डीएम बदले गए, वहीं,...

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 जिलों के डीएम बदले गए, वहीं, 6 प्रमंडलों में नए आयुक्त बनाये गए

64
0

पटना
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पटना के जिलाधिकारी सहित 18 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं, 6 प्रमंडलों में नए आयुक्त बनाये गए हैं। कुल 47 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिनमें 5 अधिकारी के पद को उत्क्रमित किया गया है जबकि 1 अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग अलग अधिसूचना जारी की।

विभाग के अनुसार पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम नियुक्त किये गए हैं जबकि नालंदा में कुन्दन कुमार डीएम बनाये गए हैं। नवीन कुमार को खगड़िया, कौशल कुमार को दरभंगा, आनंद शर्मा को मधुबनी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त चंद्रशेखर सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन, दरभंगा के आयुक्त कौशल किशोर बनाये गए हैं।

18 जिलों के बदले डीएम
पटना- त्यागराजन एसएम
गया जी- शशांक शुभंकर
मुंगेर- अरविंद कुमार वर्मा
नांलदा- कुंदन कुमार
दरभंगा- कौशल कुमार
पश्चिमी चंपारण- धर्मेंद्र कुमार
मधुबनी- आनंद शर्मा
बांका- नवदीप शुक्ला
बक्सर- विद्यानंद सिंह
खगड़िया- नवीन कुमार
जमुई- श्री नवीन
गोपालगंज- पवन कुमार सिंह
सीवान- आदित्य प्रकाश
वैशाली- वर्षा सिंह
पूर्णिया- अंशुल कुमार
सहरसा- दीपेश कुमार
भागलपुर- हिमांशु कुमार राय

इससे पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के बिहार कैडर के 13 अधिकारियों को सचिव एवं सचिव स्तर के पद पर कार्य करने के लिए शक्ति प्रदान की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। इनमें पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर, कॉम्फेड के निदेशक राजकुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
5 प्रमंडल में नए कमिश्नर

पटना- डॉ. चंद्रशेखर सिंह

सारण- राजीव रौशन

दरभंगा- कौशल किशोर

मुंगेर- अवनीश कुमार सिंह

तिरहुत- राजकुमार

वहीं, एक अन्य अधिसूचना के तहत अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन को नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौपी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here