Home राज्य ठिठुरता झारखंड! रांची सहित इन इलाकों में अगले 4 दिन छाया रहेगा...

ठिठुरता झारखंड! रांची सहित इन इलाकों में अगले 4 दिन छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग की चेतावनी

51
0

रांची

झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता बुरी तरह प्रभावित होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  इसकी जानकारी दी।

इन जिलों में घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, देवघर, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में घने कोहरे का अलर्ट हैं। इसमें कहा गया है कि इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता में काफी कमी आ सकती है और यह 50 से 200 मीटर के बीच रहेगी।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, "झारखंड के निचले क्षोभमंडल में हल्की दक्षिण-पूर्वी से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। उत्तरी और कुछ मध्य जिलों के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रहेगी।" उन्होंने कम दृश्यता के कारण सुबह-सुबह यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी।  अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here