Home खेल वर्ल्ड कप फाइनल से भी आगे निकला भारत-पाकिस्तान मैच, टिकटों के लिए...

वर्ल्ड कप फाइनल से भी आगे निकला भारत-पाकिस्तान मैच, टिकटों के लिए रिकॉर्ड आवेदन

16
0

नई दिल्ली
 भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी, लेकिन इस मुकाबले को देखने के लिए अभी से टिकटों की जबरदस्त मांग है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक, इस मैच के टिकटों के लिए करीब 84 लाख आवेदन आए हैं. खास बात यह है कि वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भी इससे कम टिकट रिक्वेस्ट मिली हैं। 

34 हजार सीटों के लिए 84 लाख आवेदन
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम में एक समय पर करीब 34 हजार दर्शक ही बैठ सकते हैं, जबकि टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं. यानी स्टेडियम की क्षमता से कई गुना ज्यादा लोगों ने मैच देखने के इच्छुक हैं. दिलचस्प यह है कि इसी मैदान पर वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला जाएगा. इसके टिकटों के लिए करीब 80 लाख आवेदन मिले हैं। 

आईसीसी के मुताबिक, टिकटों के लिए करीब 193 देशों के फैंस ने आवेदन किया है. अब तक पूरे टूर्नामेंट के लिए 12 करोड़ से ज्यादा टिकट रिक्वेस्ट मिल चुकी हैं. टिकटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर तक जारी रहेगी। 

एक से ज्यादा बार भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान
वर्ल्ड कप 2027 में दोनों टीमें एक से ज्यादा बार भी आमने-सामने आ सकती हैं. अगर भारत और पाकिस्तान सुपर 7 स्टेज में पहुंचते हैं, तो वहां उनका दूसरी बार मुकाबला हो सकता है. वहीं, दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचीं तो तीसरी बार भिड़ने का मौका भी मिलेगा. यानी फैंस को इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच एक से ज्यादा मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here