Home राज्य अस्पताल बना क्राइम सीन: पटना में फायरिंग, पैरोल पर आए कैदी को...

अस्पताल बना क्राइम सीन: पटना में फायरिंग, पैरोल पर आए कैदी को मारी गोली

120
0

पटना

राजधानी पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इलाज के दौरान एक कैदी को चार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने वाला शख्स चंदन मिश्रा है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आया था. वह इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती था.

मूल रूप से बक्सर जिले का निवासी चंदन मिश्रा बक्सर में केसरी नामक पेंट कारोबारी की हत्या के मामले में आरोपी था. वह इस मामले में जेल में बंद था, लेकिन इलाज के लिए उसे कोर्ट से पैरोल मिली थी.

पुलिस के अनुसार, उस पर हत्या और गैंगवार से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं.  बक्सर में चंदन–शेरू गैंग का आतंक था और बाद में शेरू और चंदन में अदावत हो गई थी. पुलिस को शेरू खेमे पर हत्या का शक है.

इस सनसनीखेज वारदात पर पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बयान देते हुए कहा,“चंदन मिश्रा दुर्दांत अपराधी था, उसकी हत्या उसके विपक्षी गिरोह ने अस्पताल के अंदर की है. यह पूरी तरह गैंगवार का मामला है. अपराधियों की पहचान कर ली गई है, तस्वीरें हमारे पास हैं. जल्द ही गिरफ्तारी होगी.” 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी बेखौफ अंदाज़ में अस्पताल के अंदर आए और गोली मारकर फरार हो गए. यह घटना दिनदहाड़े घटी है.

मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं. पटना जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में अस्पताल के भीतर ऐसी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here