Home राज्य तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, पटना में तीन...

तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, पटना में तीन घायल

118
0

 पटना

पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास फुलवारी शरीफ-नौबतपुर एनएच-139 पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी सवारी बस में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें नौबतपुर के ममरेजपुर निवासी अखिलेश राम की पत्नी गुलपातो देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।

अन्य घायलों में मोरियावां बिक्रम निवासी विद्यानंद पांडेय के पुत्र मुखलेश पांडेय और अमरपुरा नौबतपुर के बसंत गिरी के पुत्र शिवनाथ कुमार शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक, बस से टकराने के बाद आगे खड़े एक अन्य ट्रक से भी जा भिड़ा, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंच गया। ट्रैफिक थाने के पदाधिकारी अभिषेक कुमार और दिलीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से ही पटना एम्स भिजवाया।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की तथा यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here