Home मध्य प्रदेश लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 का भव्य डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 का भव्य डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न

7
0

भोपाल
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 काडिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह 2026-27रविवार, 23 अगस्त को होटल आमेर ग्रीन, नर्मदापुरम रोड, भोपाल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह मेंस्विट्जरलैंड से पधारे लायन सी. रॉबर्ट रेब्बी, इंटरनेशनल थर्ड वाइस प्रेसिडेंटमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम केइंस्टॉलेशन ऑफिसर Past International Director Lion Dr. Raju V. Manwaniरहे। समारोह में डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ लायन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह मेंMJF Lion Mahesh Malviyaने वर्ष 2026-27 के लिएDistrict Governor, District 3233 G-2के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली। उनके साथFirst Vice District Governor Lion Dr. Pankaj MaruएवंSecond Vice District Governor Lion Sanjay Saxenaसहित नई डिस्ट्रिक्ट टीम ने सेवा वर्ष की जिम्मेदारियां ग्रहण कीं। इस अवसर परDistrict Cabinet के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ Region एवं Zone स्तर के पदाधिकारियों का भी Installationकिया गया। नई टीम ने सेवा, नेतृत्व एवं संगठन को मजबूत करते हुए समाजहित में प्रभावी सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Home Club – Lions Club of Bhopal Gloriousसहित डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समारोह में सहभागिता कर नई डिस्ट्रिक्ट टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सभी क्लबों ने“Lead with Service”की भावना के साथ आगामी सेवा वर्ष में समाजहित में निरंतर एवं प्रभावी सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह में लायंस इंटरनेशनल की सेवा भावना, नेतृत्व एवं संगठनात्मक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। यह आयोजन लायंस परिवार के लिए एकजुटता, नेतृत्व और सेवा संकल्प का प्रेरणादायी अवसर रहा।
डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 का यह नया सेवा वर्ष सेवा, नेतृत्व और सकारात्मक परिवर्तन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here