Home राज्य साहिबगंज जिले में मालगाड़ी हादसा, कई फीट ऊपर हवा में उछल...

साहिबगंज जिले में मालगाड़ी हादसा, कई फीट ऊपर हवा में उछल गया कोच

111
0

साहिबगंज

देश में एक बार फिर रेलवे प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों में भारी चूक का मामला सामने आया हैं. झारखंड के साहिबगंज जिले में एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. यहां जिले के बरहरवा रेलवे सेटिंग यार्ड में एक पत्थर लदी एक मालगाड़ी के डब्बे अचानक अनियंत्रित होकर खिसक गए और एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी पत्थरों से लदी हुई खड़ी थी, तभी उसके कुछ डिब्बे अपने आप आगे की ओर लुढ़कने लगे. अनियंत्रित रफ्तार में डिब्बे आगे जाकर दूसरी खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए और देखते ही देखते कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए. इस दौरान रैक पटरी से उतर गए, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका है.

हादसे में नहीं हुआ कोई हताहत
हालांकि, हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेलवे को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है. डिब्बों के पलटने और पटरी से उतरने के कारण लोडिंग यार्ड का कामकाज प्रभावित हुआ है. स्थानीय लोगों की मानें तो इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन रेलवे की ओर से कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. राहत एवं मरम्मत कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है. वहीं, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए. इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है, और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुर्घटना मानवीय चूक से हुई या तकनीकी खामी से.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here