Home राज्य हाथियों का आतंक जारी, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों...

हाथियों का आतंक जारी, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत

56
0

गिरिडीह

झारखंड के गिरिडीह में हाथियों का तांडव देखने को मिला जहां एक महिला को कुचल कर मार डाला। घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सरिया थाना क्षेत्र के घुठिया पेसरा गांव की है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीच रास्ते अचानक एक हाथी ने किरण देवी पर हमला कर दिया और कुचल कर मार डाला। जिससे किरण देवी की मौके पर ही जान चली गई। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here