Home राज्य श्रावणी मेला में उमड़ा जनसैलाब, बासुकीनाथ में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं...

श्रावणी मेला में उमड़ा जनसैलाब, बासुकीनाथ में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल

98
0

दुमका

झारखंड में दुमका जिले में अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला के 22 वें दिन शुक्रवार को शाम लगभग 1 लाख 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बोल -बम के जयघोष के साथ पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा- अर्चना की और जलाभिषेक किया।

बासुकीनाथ धाम मेला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्रावणी मेला के 22 वें दिन शुक्रवार को संध्या सात बजे तक बाबा बासुकीनाथ धाम में 1,08,768 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूजा- अर्चना की। इसमें सामान्य रूट लाइन से 83008, शीघ्र दर्शनम से 5008 एवं जलार्पण काउंटर से 20752 श्रद्धालु शामिल हैं। समिति ने बताया कि आज यहां पहुंचे श्रद्धालुओं से चढ़ावे के रूप में शीघ्र दर्शनम से 15,02,400 रुपये, दान पेटी से 228680, गोलक से 55740 रुपये एवं अन्य स्रोत से 5257 रुपये नकद राशि प्राप्त हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here