Home राज्य झारखंड में Covid-19: वर्तमान में राज्य में 6 कोरोना संक्रमित मरीज, एक...

झारखंड में Covid-19: वर्तमान में राज्य में 6 कोरोना संक्रमित मरीज, एक की मौत

99
0

रांची

झारखंड की राजधानी रांची में कोविड-19 से पीड़ित 44 वर्षीय एक व्यक्ति मौत हो गई, जो राज्य में मौजूदा लहर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मरीज का यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था।

रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने  बताया, "मरीज कई बीमारियों से पीड़ित था और वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी था।" स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह है। इस साल एक जनवरी से अब तक नौ मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। राज्य में इस साल कोविड का पहला मामला 24 मई को सामने आया था, जब मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here