Home राज्य बिहार के 3 जिलों में शुरू होगा डिजिटल तारामंडल का निर्माण

बिहार के 3 जिलों में शुरू होगा डिजिटल तारामंडल का निर्माण

38
0

पटना.

नए वित्तीय वर्ष में तीन जिलों में डिजिटल तारामंडल का निर्माण आरंभ हो जाएगा। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी विकास विभाग ने अपने नए वित्तीय वर्ष के बजट में यह जानकारी दी है कि पूर्वी चंपारण, जमुई व पूर्णिया में केंद्र सरकार की सहायता से डिजिटल तारामंडल तथा स्पेस एंड एस्ट्रोनामी एजुकेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी।

इसके लिए 39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में शुरू करने की तैयारी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल में राजकीय पालिटेक्निक के निर्माण कार्य के लिए 73.04 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इसका निर्माण 2026-27 में आरंभ किया जाएगा।

पटना में इनक्यूबेशन सेंटर
राज्य में स्थापित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं एनआइटी, पटना के स्टार्टअप को सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे तकनीकी सपोर्ट, लीगल डाक्यूमेंटेशन सपोर्ट, नेटवर्क बिजनेस कनेक्शन आदि प्रदान करने के लिए 47.76 करोड़ रुपये की लागत से एनआइटी, पटना में इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जानी है।

वहीं, अभियंत्रण महाविद्यालयों में परंपरागत विधाओं के अतिरिक्त स्नातक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी, नेटवर्क, सिविल इंजीनियरिंग विथ कंप्यूटर एप्लीकेशन, थ्रीडी एनिमेशन एंड ग्राफिक्स जैसी नवीनतम विद्याओं में पाठ्यक्रमों का संचालन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here