Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह के परीक्षण एवं सुझाव के लिए समिति...

मध्यप्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह के परीक्षण एवं सुझाव के लिए समिति गठित

16
0

भोपाल
मध्यप्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह नियम 2026 के प्रारूप के परीक्षण एवं सुझाव के लिए राज्य शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति आदेश जारी होने के 10 कार्य दिवस में अपना प्रतिवेदन मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में प्रमुख सचिव जेल श्री मुकेश चंद गुप्ता, सचिव वित्त श्री लोकेश कुमार जाटव, गृह विभाग श्रीमती शिल्पा गुप्ता, विधि एवं विधायी कार्य विभाग श्री मुकेश कुमार और उप सचिव जेल विभाग (प्रस्तुतकर्ता अधिकारी) श्री कमल नागर समिति में होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here