Home राज्य सीएम हेमंत ने दी ईद की शुभकामनाएं, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

सीएम हेमंत ने दी ईद की शुभकामनाएं, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

132
0

रांची

झारखंड में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया और इस अवसर पर राज्य में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में उमड़ पड़े। पारंपरिक पोशाक और टोपी पहने हुए बच्चों सहित बड़ी संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, "ईद-उल-अजहा पर सभी को बहुत बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सभी स्वस्थ, खुश और समृद्ध रहें।" रांची में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। त्योहार के मद्देनजर राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। रांची पुलिस ने कहा कि उसने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य की राजधानी में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here