Home राज्य चौका थाना बना झारखंड का सर्वश्रेष्ठ, नेशनल लेवल पर टॉप-4 में दर्ज...

चौका थाना बना झारखंड का सर्वश्रेष्ठ, नेशनल लेवल पर टॉप-4 में दर्ज हुई उपलब्धि

92
0

रांची

 झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाने को प्रदर्शन के आधार पर की गई रैंकिंग के अनुसार प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ और देश में चौथा स्थान दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय प्रतिवर्ष देश भर के थानों का सर्वेक्षण करता है और उनके प्रदर्शन के आधार पर थानों की रैंकिंग पर रिपोर्ट जारी करता है।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि थानों का मूल्यांकन विभिन्न मापदंडों पर किया जाता है और उसी के अनुसार उन्हें रैंक दी जाती है। एसपी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी थानों की रैंकिंग 2025 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार चौका थाना राज्य में पहले और देश में चौथे स्थान पर है। पुलिस थानों की रैंकिंग रिपोर्ट प्रतिवर्ष डीजीपी के सम्मेलन के दौरान जारी की जाती है और देश के शीर्ष दस पुलिस थानों का चयन करके उन्हें रैंकिंग दी जाती है।

एसपी ने कहा कि स्वतंत्र एजेंसियां 'क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम' (सीसीटीएनएस) के डेटाबेस, अपराधों के आंकड़े, महिलाओं के खिलाफ अपराध, कमजोर वर्ग के खिलाफ अत्याचार, पुलिस थाने के बुनियादी ढांचे, नागरिकों की प्रतिक्रिया, स्वच्छता, आईटी संसाधन, फोरेंसिक, पुलिस संचार और डिजिटल रिकॉर्ड, सक्रिय पहल और आम आदमी के साथ पुलिसकर्मियों के आचरण सहित विभिन्न पहलुओं पर जमीनी निरीक्षण करती हैं। सर्वेक्षण के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रायपुर में आयोजित हाल ही में हुए डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन के दौरान पुलिस थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की है। मूल्यांकन में चौका पुलिस थाने ने सभी मापदंडों को पूरा किया है और उसे देश में चौथा और झारखंड में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के 18,000 से अधिक पुलिस थानों में चौका थाने की उपलब्धि सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस के अनुशासन और "सेवा ही लक्ष्य" के प्रति उसकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here