जशपुर.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय जशपुर नगर सहित फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर पहुंचेंगे।
यहां रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ सभा एवं पदयात्रा में शामिल होंगे।इसके पश्चात वे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं पुलिस लाइन में हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव पहुंचेंगे। यहां आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 में शामिल होकर क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आस्था से जुड़े आयोजन में सहभागिता करेंगे।कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री साय शाम को अपने गृह ग्राम बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के इस प्रवास को लेकर जिले में आवश्यक तैयारियां की गई हैं।






