Home ट्रेंडिंग बीटीएससी भर्ती 2026: 726 इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू,...

बीटीएससी भर्ती 2026: 726 इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 15 मई तक आवेदन करें

5
0

पटना
 बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) के विभिन्न 726 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा। 

बीटीएससी ने इंस्ट्रक्टर के जिन 726 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है, उनमें इंस्ट्रक्टर (सर्वेक्षण) के 84, इंस्ट्रक्टर (मशीनिस्ट) के 82, इंस्ट्रक्टर (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिक्स) के 4, इंस्ट्रक्टर (चमड़ा प्रौद्योगिकी) के 4, इंस्ट्रक्टर (वेल्डर) के 84, इंस्ट्रक्टर (ट्रैक्टर मैकेनिक) और इंस्ट्रक्टर (कृषि और मशीनरी) के 1-1, इंस्ट्रक्टर (फिटर) के 84, इंस्ट्रक्टर (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/रेडियो और टीवी मैकेनिक) के 130, और इंस्ट्रक्टर (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन)/(इलेक्ट्रीशियन) के 252 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल, और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चिकित्सा परीक्षण, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 35,400 रुपए प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जिसके बाद ही उनके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here