Home राज्य बिहार चुनाव हार: उदय नारायण चौधरी साधारण ऑटो से पहुंचे RJD दफ्तर

बिहार चुनाव हार: उदय नारायण चौधरी साधारण ऑटो से पहुंचे RJD दफ्तर

90
0

पटना

बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल इस बड़ी हार की वजहों को लेकर समीक्षा में जुटी है। पार्टी में हार पर मंथन का आज दूसरा दिन है और पटना स्थित राजद कार्यालय में दिग्गज नेता जुट रहे हैं। राजद नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी इसी कड़ी में राजद कार्यालय पहुंचे। उदय नारायाण चौधरी खास अंदाज में राजद कार्यालय आए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऑटो रिक्शा में बैठकर राजद कार्यालय में पहुंचे थे। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें नजर आ रहा है कि उदय नारायण चौधरी ऑटो रिक्शा से उतर रहे हैं।

आपको बता दें कि राजद बिहार चुनाव में मिली हार की दो चरणों में समीक्षा कर रही है। आज इस बैठक के पहण चरण का दूसरा दिन है। चार दिसम्बर तक प्रमंडलवार बैठक के बाद दूसरे चरण में पांच से नौ दिसम्बर के बीच पार्टी के जिलाध्यक्षों, प्रधान महासचिव और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। प्रत्याशियों की ओर से दिये गए नामों के बारे में पार्टी के पदधारकों से राय ली जाएगी। साथ ही जिनका नाम भीतरघात करने वालों की सूची में होगा, उनसे भी इस बाबत पूछा जाएगा।

संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर ऐसे लोगों की पहचान कर दल से बाहर किया जाएगा। गुरुवार को सारण तो शुक्रवार को पूर्णिया प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ बैठक तय है। इन बैठकों में पार्टी नेताओं से भविष्य में अपनाई जाने वाली रणनीतियों, जनहित के मुद्दों को लेकर भी राय मांगी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here