Home ट्रेंडिंग Apple का अगला धमाका: iPhone 18 Pro और Pro Max होंगे पहले...

Apple का अगला धमाका: iPhone 18 Pro और Pro Max होंगे पहले से महंगे, फीचर्स भी अपग्रेड

7
0

ऐपल अपनी न्यू iPhone 18 Pro सीरीज पर काम कर रहा है, जिसको जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. बीते 3 साल का ट्रेंड देखें तो कंपनी सितंबर के दूसरे सप्ताह में अपनी फ्लैगशिप सीरीज को अनवील करती है. इस बार भी अपकमिंग आईफोन सीरीज को सितंबर में अनवील किया जा सकता है.

कंपनी ने आईपैड और मैकबुक की कीमत में इजाफा कर दिया है, हालांकि आईफोन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. IDC इंडिया के वायस प्रेसिडेंट नवेंदर सिंह ने दावा किया है कि ऐपल कई आईफोन की कीमत में इजाफा करेगा. iPhone 18 और iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत में बदलाव होगा.

सिंह ने बताया है कि मौजूदा मॉडल iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की तुलना में iPhone 18 Pro/18 Pro Max की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 142,00 रुपये तक ज्यादा
हो सकती है.

iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी और अब iPhone 18 Pro की कीमत इससे ज्यादा होगी.
वहीं iPhone 17 Pro Max की तुलना में iPhone 18 Pro Max की कीमत काफी ज्यादा हो सकती है. यह कीमत 1.50 लाख रुपये तक हो सकती है.

iPhone 18 Pro सीरीज में डाइनेमिक नॉच मिलेगा
iPhone 18 Pro सीरीज के अंदर कई अपग्रेड्स भी नजर आएंगे. iPhone 17 Pro की तुलना में iPhone 18 Pro के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा. iPhone 18 Pro के डिस्प्ले में डायनेमिक आइलैंड का साइज छोटा किया जा सकता है.

iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा अपग्रेड होगा
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में कैमरा सेटअप को अपग्रेड किया जाएगा. बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें तीनों ही कैमरा 48 मेगापिक्सल के होंगे, लेकिन सेंसर को बेहतर किया जाएगा. इसकी मदद से यूजर्स को बेहतर अपर्चर देखने को मिल सकता है.

iPhone 18 Pro सीरीज में न्यू कलर वेरिएंट
iPhone 18 Pro सीरीज में एक यूनिक कलर वेरिएंट देखने को मिलेगा, जो डार्क चेर होगी. यह वाइन रेड शेड में लॉन्च होगा. अपकमिंग वेरिएंट में कॉस्मिक ओरेंज कलर को बदल जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here