Home राज्य अखिलेश झूठ बोलकर केवल माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, जनता उनकी मंशा अच्छे...

अखिलेश झूठ बोलकर केवल माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, जनता उनकी मंशा अच्छे से जानती हैः मंत्री कपिल देव अग्रवाल

9
0

लखनऊ
यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव ने सत्ता में रहते हुए जनता की बात सुनी होती तो आज उनकी पार्टी का ये हाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि सपा केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है। जबकि बीजेपी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। झूठ बोलकर वो केवल माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि यूपी की जनता सपा की मंशा को अच्छे से जानती है। मंत्री ने कहा कि जेन-जी मजबूती के साथ बीजेपी से जुड़ा हुआ है।

यूपी में तीसरी बार खिलेगा कमल

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राधे-राधे की महिला अनंत है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक राधे-राधे कहा जाता है। बड़ों को भी राधे और छोटों को भी राधे कहकर अभिवादन किया जाता है। उन्होंने कहा कि राधा रानी की कृपा से उत्तर प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here