Home राज्य जीत के बाद जलापूर्ति करवाने पहुंचे सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष

जीत के बाद जलापूर्ति करवाने पहुंचे सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष

9
0

सरायकेला.

झारखंड के सरायकेला में नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के साथ ही मनोज चौधरी “सुनो सरायकेला चुनो काम वाला” के स्लोगन के साथ जीत दर्ज करने मनोज चौधरी जीत के दूसरे दिन ही अपने काम में लग गये है. पहले ही दिन सरायकेला शहरी क्षेत्र में पेयजल समस्या का निराकरण करने निकल गये.

सरायकेला में 20 घंटे से बाधित है जलापूर्ति
सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले करीब 20 घंटे से बाधित पेयजल आपूर्ति को बहाल कराने को लेकर शनिवार की सुबह 10 बजे नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी स्थानीय लोगों के साथ पीएचडी कार्यालय पहुंचे. वहां के कर्मियों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी ली. बताया गया कि मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है. उन्होंने कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने पीएचडी के कनीय अभियंता को 12 घंटे के अंदर नया मोटर लगाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने का निर्देश दिया.

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी देखकर भड़के मनोज चौधरी
पीएचईडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण के क्रम में कई जगह गंदगी और काई लगा हुआ पाया गया. गंदगी देखकर मनोज चौधरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सरायकेला नगर क्षेत्र की जनता का पेयजल आपूर्ति का एक मात्र साधन पीएचडी द्वारा सप्लाई वाटर है. पानी में इतनी गंदगी लोगों बीमार हो रहे है. उन्होंने कहा कि गंदा पानी के सेवन से नगर पंचायत की जनता को पेट से जुड़ी बीमारियों की समस्या हो रही है. इसका कारण पीएचईडी द्वारा सप्लाई किया जा रहा गंदा पानी है. उन्होंने कहा कि ये इस तरह का काम नहीं चलेगी. उन्होंने प्लांट की गंदगी को अविलंब स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने को निर्देशित किया.

जनता ने कामवाले को चुना
मनोज चौधरी ने कहा कि चुनाव में उनका एक ही नारा था‘ सुनो सरायकेला,चुनो काम वाला’. क्षेत्र की जनता ने एक काम वाले को अपना प्रतिनिधि चुना है. चुनाव समाप्त हो गया है. अब उनका काम बोलेगा. जनता से किये वायदों को एक-एक कर पूरा करेंगे. जल्द ही शहर में साकारात्मक बदलाव दिखाई देगी. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पूर्व की तरह पूरी संजीदगी के साथ कार्य करेंगे. एक एक कर जन समस्याओं का समाधान करेंगे. उन्होंने सरायकेला के विकास के लिये क्षेत्र के लोगों से सुझाव व मार्गदर्शन देने की भी अपील की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here