Home राज्य माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से करीब 90 हजार रुपये लूट

माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से करीब 90 हजार रुपये लूट

86
0

गोड्डा

झारखंड में गोड्डा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार को एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से करीब 90 हजार रुपये लूट लिये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एक एजेंट अपने ग्राहकों से रूपये वसूल कर लौट रहा था। इस दौरान कसबा गोड्डा पंचायत भवन के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उससे 90 हजार रूपये लूट लिये।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here