Home राज्य JDU में नई पीढ़ी की दस्तक: Nitish Kumar के बेटे निशांत को...

JDU में नई पीढ़ी की दस्तक: Nitish Kumar के बेटे निशांत को मिल सकता है बड़ा पद

48
0

नई दिल्ली
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति में आना तय हो चुका है और पार्टी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करेगी।

मंत्री ने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में "बड़ी जिम्मेदारी" दी जाएगी। उन्होंने कहा, "अब यह स्पष्ट है और अंतिम रूप दे दिया गया है कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे। पार्टी एक-दो दिन में इसकी औपचारिक घोषणा करेगी। पार्टी कार्यकर्ता कई वर्षों से निशांत के राजनीति में आने की मांग कर रहे थे। अब होली से पहले इस फैसले के कारण कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।"

एक-दो दिन में हो जाएगा फैसला
मंत्री ने कहा, "उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, इसका फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या निशांत को राज्यसभा भेजा जा सकता है तो कुमार ने कहा, "कुछ भी हो सकता है।" एक दशक से अधिक समय से राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री रहे श्रवण कुमार मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here