Home राज्य 18 साल के युवाओं के लिए वोटर बनने का मौका, यूपी में...

18 साल के युवाओं के लिए वोटर बनने का मौका, यूपी में बीएलओ लगाएंगे विशेष शिविर

7
0

लखनऊ
एसएसआर के तहत मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, संशोधन कराने अथवा किसी प्रविष्टि के संबंध में आपत्ति दर्ज कराने के लिए 16 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके लिए 21 और 22 नवंबर को यूपी के शहरों में विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अब 21, 22, 28 और 29 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस चलाया जाएगा। अधिकारियों को मतदाता सूची का बूथवार परीक्षण के आधार पर ईपी रेशियो, लिंगानुपात व युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का नाम शामिल कराने पर भी विशेष जोर है।

अधिकार के साथ जिम्मेदारी निभाएं आज और कल अपना वोट बनवाएं
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए 21 व 22 नवंबर को विशेष कैंप लगाया गया है। 18 साल की आयु पूरी कर चुके या फिर जनवरी 2027 में 18 साल की आयु होने वाले युवा मतदाता बनने के लिए फार्म छह भर सकते हैं। जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह आधार कार्ड व आयु संबंधित दस्तावेज देकर नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। नाम, पते में कोई त्रुटि है, तो उसे भी ठीक करा सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर मतदाता सूची को अधिक समावेशी, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 21 नवंबर शनिवार एवं 22 नवंबर रविवार को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैम्प आयोजित किए हैं। दो दिन बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर मौजूद हैं।

कैम्प में बीएलओ के पास नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम एवं पते में संशोधन के लिए फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची भी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम सूची में जांच सकेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।

कैम्प में यह दस्तावेज साथ लाएं
मतदाता सूची में पहली बार नाम शामिल कराने के इच्छुक नागरिक अपनी फोटो, जन्मतिथि एवं निवास से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लेकर आएं। परिवार में किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र नंबर उपलब्ध है, तो उसे भी साथ लाएं। इससे आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here