Home राज्य पटना एयरपोर्ट पर पक्षी के टकराने से इंजन में हुई आवाज, 175...

पटना एयरपोर्ट पर पक्षी के टकराने से इंजन में हुई आवाज, 175 यात्रियों को ले जा रहे विमान को वापस कराया लैंड

60
0

पटना

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर ताकीद बढ़ाई गई है। इसका एक अच्छा परिणाम बुधवार को तब सामने आया, जब थोड़ी-सी गड़बड़ी को नजरअंदाज करने की जगह 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ी फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया।

पटना एयरपोर्ट के रनवे के ऊपर ही विमान से एक चिड़िया टकरा गई थी। इस टक्कर के बाद विमान के दो में से एक इंजन में वाइब्रेशन महसूस हुआ। विमान चालक दल ने इसकी सूचना दी और तत्काल फैसला लेते हुए विमान को वापस पटना में ही लैंड करा दिया गया। एयरपोर्ट के रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े बरामद किए गए हैं। सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here