Home राज्य रांची में बनेगा बेहतर सफर का रास्ता, तीन फ्लाईओवर को मिली हरी...

रांची में बनेगा बेहतर सफर का रास्ता, तीन फ्लाईओवर को मिली हरी झंडी

70
0

रांची 
रांची में 3 और फ्लाईओवर बनेंगे। जी हां, हेमंत सरकार ने 3 और फ्लाईओवर बनाए जाने की स्वीकृति दे दी है। फ्लाईओवर के बन जाने से राज्यवासियों को ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

पहला अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनेगा जबकि दूसरा करमटोली-मोरहाबादी से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और साइंस सिटी से रिंग रोड तक फोरलेन सड़क बनेगी। वहीं, रांची रेलवे स्टेशन के पीछे से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक एलिवेटेड कॉरिडोर और फोरलेन मार्ग तैयार होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार करने का निर्देश दिया।

सीएम हेमंत ने कहा कि जल्द कार्य आरंभ करें, ताकि योजनाएं जल्द धरातल पर उतर सकें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि न केवल रांची, बल्कि राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों में भी यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए दीर्घकालिक और व्यावहारिक समाधान तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहरी परिवहन प्रणाली को मजबूत करने के लिए ठोस कार्ययोजना की आवश्यकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here