Home राज्य कोयला चोरी का विरोध करने पर गिरिडीह में सुरक्षा कर्मियों पर हमला,...

कोयला चोरी का विरोध करने पर गिरिडीह में सुरक्षा कर्मियों पर हमला, कई CCL जवान हुए घायल

51
0

गिरिडीह

झारखंड के गिरिडीह में देर रात कोयला चोरों ने जमकर तांडव मचाते हुए सीसीएल की सुरक्षा कर्मियों के ऊपर अंधाधुंध हमले और मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि लगभग 100 की संख्या में कोयला चोरी करने आए कोयला चोरों ने इस प्रकार की बर्बरता की है। सभी घायलों का इलाज सीसीएल अस्पताल गिरिडीह में किया जा रहा है।

घायल गार्ड रिंकू व अन्य जवानों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सीपी साइडिंग में कोयला चोरों ने धावा बोल दिया। सूचना पर गश्ती दल वहां पहुंचा और कोयला चोरों को खदेड़ा , इसी दौरान कोयला चोरों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक सुरक्षा कर्मी श्याम सुंदर को चोरो ने घेर लिया और झाड़ियों में ले गए।  किसी तरह सुरक्षा कर्मियों ने जान बचाई। घायल जवानों ने बताया कि 100 से अधिक की संख्या में कोयला चोर मौजूद थे। घटना में तीन जवान घायल है।

बता दें कि सीसीएल के माइंस व रेलवे लोडिंग पॉइंट पर आए दिन कोयला चोर धावा बोलते हैं। पुलिस भी समय समय पर कार्रवाई करती है लेकिन कोयला चोरों पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here