Home राज्य झारखंड के पलामू मंडल में विशेष अभियान के दौरान वांछित 88 अपराधी...

झारखंड के पलामू मंडल में विशेष अभियान के दौरान वांछित 88 अपराधी गिरफ्तार

58
0

पलामू
झारखंड के पलामू संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस ने कुख्यात 15 अपराधियों सहित वांछित 88 अपराधियों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार 6 अपराधियों की संपत्ति भी जब्त कर ली गई है। पुलिस महानिरीक्षक (पलामू रेंज) सुनील भास्कर ने बताया कि यह अभियान पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में चलाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान गिरफ्तार किए गए वांछित कुल 88 अपराधियों में 15 कुख्यात अपराधी शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अदालत के निर्देशानुसार 170 वारंट का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि फरार छह अपराधियों की संपत्ति कुर्क की गई, जबकि संगठित गिरोह के 15 अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here