Home राज्य झारखंड में रह रहे 7 पाकिस्तानियों को वापस जाना होगा पाकिस्तान

झारखंड में रह रहे 7 पाकिस्तानियों को वापस जाना होगा पाकिस्तान

82
0

रांची

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को जल्द से जल्द भारत छोड़ने का निर्देश मिल गया है। वहीं, झारखंड में रह रहे पाकिस्तानियों को भी जल्द से जल्द भारत छोड़ना पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक प्रशासन को राजधानी रांची में 4 और जमशेदपुर के मानगो और धातकीडीह में 3 पाकिस्तानियों के रहने की जानकारी मिली है। तीनों पाकिस्तानियों की उम्र काफी अधिक बताई जा रही है। ये तीनों लगातार अपना वीजा एक्सटेंशन कराकर यहां अपने परिजनों के साथ रह रहे थे। केंद्र द्वारा वीजा निलंबित करने के आदेश के बाद अब जमशेदपुर और रांची में रह रहे सातों पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान जाना होगा।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस सिलसिले में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानियों को खोज कर वापस भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here